सिवान में पॉलिटेक्निक छात्र की बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

SIWAN : सिवान में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस से बेख़ौफ़ अपराधी आये दिन जिले में गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिर एक छात्र को अपराधियों ने मौत की नींद सुला दिया है। मृतक की पहचान सनी अली के रूप में की गयी है। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा हैं कि जिले के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के चैनपुर में युवक को अपराधियों ने  गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक पॉलिटेक्निक का छात्र बताया जा रहा है। जो कॉलेज से पढ़ाई कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच चैनपुर में गोली मार हत्या कर दिया गया। 

इस घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी अपनी दुकानें बंद करने लगे। वही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। 

उधर इस घटना से चैनपुर में माहौल गर्म हैं। लोगों में पुलिस के खिलाफ बहुत आक्रोश हैं। लोग सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहें हैं। हालाँकि पुलिस घटनास्थल पर तैनात होकर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई हैं।

सिवान से विजय की रिपोर्ट