बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फ़िल्मी स्टाइल में पति ने लिया पत्नी के साथ दुष्कर्म का बदला, आरोपी ने बटन दबाया और उड़ गए शरीर के परखच्चे

फ़िल्मी स्टाइल में पति ने लिया पत्नी के साथ दुष्कर्म का बदला, आरोपी ने बटन दबाया और उड़ गए शरीर के परखच्चे

N4N DESK : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी के सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों से ऐसा बदला लिया की पुलिस भी दंग रह गई। दरअसल रत्तागड़खेड़ा गांव में कुछ दिन पहले सुरेश लोढ़ा की पत्नी के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसका आरोप पूर्व सरपंच भवरलाल, लाल सिंह और दिनेश पर लगा था। इस घटना को लेकर लोढा ने फ़िल्मी स्टाइल में आरोपी की हत्या कर दी। 4 जनवरी की रात 3 बजे पहले वह लालसिंह के खेत पर पहुंचा। इसके बाद पेचकस और कुदाली से मिट्टी खोदी और 14 रॉड और डेट्रॉनेटर ट्यूबवेल के स्टार्टर से जोड़ दिया। 

सुबह जैसे ही लालसिंह ने स्टार्टर का बटन दबाया। उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए। इसके पहले उसने दुसरे आरोपी भवरलाल के हत्या की भी कोशिश की थी। लेकिन विस्फोटक कम होने की वजह से उसकी मौत नहीं हो पाई। इस घटना जांच में पुलिस ने भी माना की यह हत्या का मामला है। लोढा के मोबाइल की जब ट्रेकिंग की गयी तो वह पकड़ा गया और पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी बद्रीलाल पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 40 साल निवासी सिमलावदा को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने ही हत्या के लिए डेट्रोनेटर और जिलेटिन बेचा था। जबकि उसके पास इन विस्फोटक को बेचने का लाइसेंसभी नहीं था। उधर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी रतलामगौरव तिवारी ने कहा किआरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी। 


Suggested News