बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को गोलियों से किया छलनी, मौके पर ही मौत

नालंदा में भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को गोलियों से किया छलनी, मौके पर ही मौत

नांलदा. जिले के मानपुर थाना इलाके के मकदुआने गांव में भूमि विवाद में भतीजा ने चाचा के सीने में गोली उतार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक लालो यादव का 30 वर्षीय पुत्र बुद्धन यादव है। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचायी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

परिजन ने बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद बुद्धन ने अपनी भाभी से ही शादी कर ली थी। बड़े भाई के हिस्से का एक बीघा जमीन में 5 कट्ठा का हिस्सा बुद्धन को ही मिला था। उस जमीन पर गोतिया के लोगों की नजर थी। उसके हिस्से की जमीन को वह देना नहीं चाह रहा था। इसी का 15 साल से सुनील यादव, सूबे कुमार और सौरभ कुमार से विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को सुनील यादव की पत्नी और बुद्धन की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसके बाद सुनील अपने दोनों भाई के साथ हथियार और लाठी डंडे लेकर आया और मारपीट करते हुए सुनील ने ताबड़तोड़ 5 गोली उसके सीने में उतार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या की बात बतायी जा रही है। मौके से सुनील यादव की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया है।


Suggested News