बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारी बर्फबारी के बीच देश के जवानों ने निभाई जिम्मेदारी, गर्भवती महिला की इस तरह बचाई जान

भारी बर्फबारी के बीच देश के जवानों ने निभाई जिम्मेदारी, गर्भवती महिला की इस तरह बचाई जान

SRINAGAR : भारत के जवान जितनी मुस्तैदी से देश की सीमा पर दुश्मनों का सफाया करते हैं। उतनी ही मुस्तैदी से देश के लोगों की जान बचाने में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आते हैं। फिर चाहे उनके सामने परिस्थिति कैसी भी हो। ऐसा ही एक वीडियो जम्मु कश्मीर से सामने आया है, जहां भारी बर्फबारी के बीच सेना के जवान एक गर्भवती महिला की सहायता के लिए पहुंचते हैं और उसे सुरक्षित एंबुलेंस तक पहुंचाते हैं। सेना के जवानों का वीडियो सामने आने के बाद सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो एलओसी के पास घग्गर हिल गांव का बताया जा रहा है। जहां फिलहाल भारी बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इनमें जवानों को यह जानकारी मिली कि यहां एक गर्भवती महिला फंस गई है और उसे अस्पताल पहुंचाना जरुरी है। जिसके बाद जवान न सिर्फ वहां पहुंचकर महिला को निकालने में कामयाब हुए, बल्कि उसे जम्मू-कश्मीर के बारामूला के सालासन में एक एम्बुलेंस में पहुंचाया।

कुछ दिन पहले भी भारतीय सेना के जवानों एक वीडियो सामने आया था। जिसमें देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता साफ देखी जा सकती है, जो बर्फीले तूफानों के बीच भी अपनी ड्यूटी पर मुस्‍तैदी से जुटे हैं। इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि जवान के आधे से ज्यादा पैर बर्फ से ढंक चुके हैं, तेज हवाओं के साथ बर्फ गिर रही है, लेकिन उसके बाद भी वह पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहा है।


Suggested News