बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व सैनिक की आपसी विवाद में दबंगों ने की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

पूर्व सैनिक की आपसी विवाद में दबंगों ने की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

VAISHALI : जिले में जनीनी विवाद में सेना के रिटायर जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की दबंगों ने सेना के रिटायर जवान को लाठी डंडे और रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान पूर्व सैनिक की मौत हो गयी। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक को दबंगों ने इतनी बेरहमी से पीटा की उनके दोनों हाथ पैर टूट गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। उनकी शादीशुदा बेटी का पति से पहले ही तलाक हो चूका है। रोते बिलखते हुए उसने बताया की सैनिक पिता के सहारे ही घर में रह रही थी। अब सब कुछ खत्म हो गया है। हमारे पिता सैनिक रह चुके हैं। इसके बावजूद उनको बेरहमी से पीटकर मार दिया गया। वहीँ घटना की सूचना पर पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। पूर्व सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

वहीँ पूर्व सैनिक संघ के जिला महासचिव सुमन कुमार ने कहा की सैनिक के परिवार के साथ न्याय के लिए संघर्ष किया जायेगा। उन्होंने कहा की हम मानते हैं कि जब कोई सैनिक बॉर्डर पर रहता है। यूनिट में रहता है तो चारों तरफ से सुरक्षित रहता है। जैसे ही रिटायर होकर अपने घर अपने गांव आता है। यहां का समाज उस पर टूट पड़ता है। वे छोटी छोटी बात के लिए परेशान रहते हैं।


Suggested News