बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीडीओ की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख ने किया ध्वजारोहण, 10 मिनट तक उल्टा लहराता रहा तिरंगा, किसी की नहीं पड़ी नजर

बीडीओ की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख ने किया ध्वजारोहण, 10 मिनट तक उल्टा लहराता रहा तिरंगा, किसी की नहीं पड़ी नजर

SUPOUL : जिले के पिपरा प्रखंड कार्यालय परिसर  में रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्टा तिरंगा (झंडा) फहराने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित फोटो और वीडियो वायरल भी किया जा रहा है। 

बताया गया कि यहां बीडीओ लवली कुमारी की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख मीरा देवी ने झंडा फहराया जो उल्टा था। इस मौके पर गणमान्य व्यक्ति व ऑफिस के तमाम कर्मचारी उपस्थित थे। इनके अलावा कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। आश्चर्य की बात यह है कि झंडोत्तोलन के बाद यह ज्ञात हुआ कि यहां फहराया जा रहा तिरंगा उल्टा है। इसके बाद उसे सीधा किया गया। जबकि झंडोत्तोलन के 10 मिनट बाद तक काफी लोग उपस्थित थे और किसी को झंडा तिरंगा उल्टा पहर रहा है यह नहीं दिखा।

 बाद उनको फोटो और वीडियो दिखाया गया कि झंडा उल्टा पहर रहा है। जिसके बाद आनन फानन में गलती में सुधार किया गया। 

Suggested News