बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टीवी पर श्रीकृष्ण की भूमिका में इन कलाकारों ने ऐसा जमाया रंग कि लोग सच में समझने लगे भगवान, पैर छूकर लेते थे आशीर्वाद

टीवी पर श्रीकृष्ण की भूमिका में इन कलाकारों ने ऐसा जमाया रंग कि लोग सच में समझने लगे भगवान, पैर छूकर लेते थे आशीर्वाद

DESK : आज पूरे देश में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, ‘जन्माष्टमी’ के रूप में जोर-शोर से मनाया जा रहा है.भक्त आज के दिन अपने आराध्य  भगवान कृष्ण का पुरे श्रधा भावना से पूजा करते है,उपवास रखते है और इस दिन को किसी उत्सव के तरह मनाते है। ‘श्री कृष्णा’ पर आधारित कई शोज टेलीविज़न पर प्रसारित हो चुके है,जिसमें से कई एक्टर्स ने उस रोल को जिया है और लाइमलाइट में आ गये. यहां तक कि लोग उन्हें सच में भगवान समझने लगे थे और मौका मिलने पर पैर भी छू लेते है। आइये आपको बताते है कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में :- 

1. 1993 में रामानंद सागर की पॉप्‍युलर सीरीज 'कृष्‍णा' टीवी पर खूब हिट रही थी. इस सीरीज में सर्वदमन डी बनर्जी ने भगवान कृष्‍ण का रोल निभाया था और रेशमा मोदी ने  राधा का प्रमुख किरदार निभाया था. इस सीरियल के बाद दोनों किरदार काफी चर्चा में आ गये थे और दोनों को आज भी दर्शक 'राधा कृष्ण' ही मानते है. 

इसी धारावाहिक में किशोर श्रीकृष्ण के रूप में स्वपनिल जोशी नजर आए थे। वह इस किरदार में इतने प्यारे लगे कि कई सालों तक यह किरदार उनकी जीवन का हिस्सा बना रहा और इसने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई।

2. 1988 में  बी. आर चोपड़ा के हिट सीरियल ‘महाभारत’ में नितीश भरद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। इनको कृष्ण के किरदार में खूब पसंद किया गया।इस किरदार से उनको ऐसी कामयाबी मिली कि वो रातों- रात स्टार बन गए। जब इन्होंने इस भूमिका को निभाया था समय उनकी उम्र मात्र 23 साल थी।अपने कृष्ण के किरदार को इन्होंने इतनी सादगी से निभाया कि था कि आज भी लोग इनके इस किरदार को याद करते है।

3. 2013 में बने शो ‘महाभारत‘ में सौरभ राज जैन कृष्ण की भूमिका में नज़र आए। शो को सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने प्रोड्यूस किया था और इसे स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया था।इस सीरियल को युवाओं ने बहुत पसंद किया। सौरभ भी अपने किरदार में बहुत अच्छे लग रहे थे और लोगों ने उनको बहुत सराहा था।


4. 2018 से स्टार भारत के शो ‘राधा कृष्ण‘ को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। भगवान कृष्ण और राधा की प्रेम कहानी को इस शो में नए अवतार में पेश किया जा रहा है।शो में कृष्ण का किरदार सुमेध मुडलकर ने निभाया है। ये शो कई वजहों से लोगों के बीच फेमस हो रहा है।शो के आखिर में दी जाने वाली कृष्णा सीख भी लोगों को आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही शो की बेहतरीन कास्ट अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है।


Suggested News