बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे की हालत में निगमकर्मी ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक सहित सभी यात्री गंभीर रूप से चोटिल

नशे की हालत में निगमकर्मी ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक सहित सभी यात्री गंभीर रूप से चोटिल

होली का त्योहार नजदीक है। सड़कों पर साफ सफाई का काफी प्रगति पर नजर आ रहा है, ऐसे में निगम कर्मी राजधानी की सड़कों पर साफ सफाई के काम बखूबी अंजाम देते नजर आ रहे हैं वहीं शराबबंदी वाले बिहार में शराब के चोरी छिपे सेवन करने वाले लोग शराबबंदी के माखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं। मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र का है जहां पिंटू कुमार नगर निगम कर्मी जो रानीपुर फुलवारी सरीफ के रहने वाले युवक ने निगम की गाड़ी से एक ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार घायल कर दिया है।

 मिली जानकारी के अनुसार निगम कर्मी के अनियंत्रित गाड़ी ने ई रिक्शा पर बैठे ड्राइवर और एक यात्री को बुरी तरह घायल कर दिया है,दरअसल अनियत्रित निगम के वाहन ने जोरदार टक्कर ई रिक्शा को मार दिया जिससे सवार सभी लोग जख्मी हुए है, वही लोगो की मांने तो निगम कर्मी शराब के नशे में चूर था।

 जिसके टककर से कई ई रिक्शा यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस अब इस मामले के सामने आने के बाद पूरी पड़ताल में जुटी है। वहीं दोषी निगम कर्मी पुलिस की गिरफ्त में है।

Suggested News