बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में दबंग ने हथियार के बल पर महिला से किया दुष्कर्म, परिजनों को जान से मारने की दी धमकी

वैशाली में दबंग ने हथियार के बल पर महिला से किया दुष्कर्म, परिजनों को जान से मारने की दी धमकी

VAISHALI : जिले में गन पॉइंट पर महिला के साथ दरिंदगी की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना के अंजाम देने के बाद रेप के आरोपी ने परिवार वालों को धमकी देते हुए कहा की किसी को बताएगा तो गोली मार देंगे। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस पीडित महिला को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंची है।


बताया जा रहा है की घर में अकेली रह रही ड्राइवर की पत्नी के साथ गांव के दबंगों ने दुष्कर्म किया है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी जुटे तो आरोपी छत से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला की स्थिति गंभीर है, जिसे उसी हालत में इलाज के लिए पुलिस अस्पताल लेकर पहुँची। 

घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र की है। जहां दो बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी हथियार का भय दिखाकर भाग निकला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है। 

पीड़ित महिला के ससुर ने बताया की हमारे बहू के साथ बलात्कार हुआ है। आरोपी गाड़ी लगाकर घर में घुस गया है और उसके साथ रेप किया। वह चिल्लाने लगी तो हम लोग दौड़कर गए तो देखे की वह बेहोश पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया की आरोपी का नाम सूरज है, जो घर के सामने ही रहता है। घटना के समय पीडिता का पति गाड़ी चलाने के लिए चल गया था।  

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट 

Suggested News