बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'मंगल को अमंगल' ! नालंदा में अलग अलग हादसों में चार लोगों की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

'मंगल को अमंगल' ! नालंदा में अलग अलग हादसों में चार लोगों की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले में आज अलग अलग हादसों में 4 लोगों की जान चली गई। घटना नूरसराय, दीपनगर, अस्थावां बिंद और सिलाव थाना इलाके में घटी है। संबंधित थाना पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है। नूरसराय थाना क्षेत्र के दीरीपर गांव में नदी पार करने के दौरान एक बुजुर्ग की डूब जाने से मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय नंदे प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र अरविंद प्रसाद है। 

परिजनों ने बताया कि खंधा के तरफ धान का खेत देखने के लिए गए थे। जब वापस गांव की ओर लौट रहे थे तो नदी पार करने के दौरान धारा में बह गए। जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। इसी तरह सिलाव थाना क्षेत्र के करियान्ना गांव में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक मुकेश मांझी है। 

वहीँ दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में महिला के ऊपर सीढ़ी गिर गया। जिसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। मृतिका स्वर्गीय राजो यादव के 62 वर्षीय पत्नी नीरो देवी है।  वहीँ बिन्द थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गांव के एक युवक कि पटना में गंगा नदी में डुबने से हुई मौत हो गई। 

मृतक की पहचान महमूदाबाद गांव निवासी देवचरण प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र लव कुमार के रूप में की गयी है। चौथी घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा गांव की है, जहाँ पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक उमेश चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र गुंजर चौधरी बताया जा रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks