राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर आयकर विभाग की छापेमारी, पटना में हुई बड़ी कार्रवाई

राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर आयकर विभाग की छापेमार

पटना. राजद एमएलसी  विनोद जायसवाल पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है. उनके पटना स्थित ठिकानों पर शुक्रवार को आईटी की टीम ने छापेमारी की. बताया जाता है कि विनोद जायसवाल शराब के कारोबारी रहे हैं. लालू यादव की पार्टी से दो साल पहले उन्होंने स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन के चुनाव में जीत हासिल किया और एमएलसी बनने.  

सत्रों के अनुसार शराब के कारोबार से राजद के एमएलसी विनोद जायसवाल जुड़े है. कोलकाता से आई  आईटी की टीम उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पटना के कदमकुआं स्थित आवास पर यह  छापेमारी चल रही है. 

बिहार विधान परिषद सीवान के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के रूप में राजद समर्थित उम्मीदवार विनोद कुमार जायसवाल ने दो साल पहले अपने हलफनामे खुद को पेशे से व्यवसायी व्यवसायी बताया था। नॉमिनेशन के दौरान जो हलफनामा उनके द्वारा निर्वाचि पदाधिकारी को सौंपा गया उसकी मां ने तो वे 3 लाख 78 हजार रूपया नगद के साथ मैदान में उतरे है। उन्होंने स्नात्तक तक की पढ़ाई पूरी की है। उनको एक बेटा और बेटी है, जिनका नाम विशाल कुमार और रिचा कुमारी है। निर्वाचित पदाधिकारी को दिए गए हलफनामे के अनुसार विनोद के पास विविध बैंक खाताओं में 46 लाख 57 हजार के करीब रुपया है। उनके पास 11 लाख 76 हजार रुपए की ज्वेलरी भी है जिसका वह खुद उपयोग करते हैं। पत्नी के पास 23 लाख 23 हजार रूपया का ज्वेलर्स है। पत्नी का नाम किरण देवी है। उनके नाम से कोई वाहन नहीं है।