बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में लोकसभा चुनाव को लेकर राजद प्रत्याशी के साथ निर्दलीय उम्मीदवार ने किया नामांकन, कहा बिहार के 40 सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत

बांका में लोकसभा चुनाव को लेकर राजद प्रत्याशी के साथ निर्दलीय उम्मीदवार ने किया नामांकन, कहा बिहार के 40 सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत

BANKA : बांका में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत का का पारा चढ़ा है। सभी पार्टियां अपनी अपनी  रणनीति बनाने में जुटी हुई है। सभी दलों के प्रत्याशी चुनाव के लिए नामांकन कर रहे हैं। इसी कड़ी में  महागठबंधन के बांका  के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी जवाहर झा ने भी लोकसभा चुनाव के लिए आज  नामांकन किया। जयप्रकाश नारायण यादव बांका से महागठबंधन के राजद कोटे से उम्मीदवार हैं। वही जवाहर झा बांका से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं। 

इस दौरान महागठबंधन के बड़े-बड़े नेता नामांकन के लिए बांका पहुंचे और महागठबंधन के नामांकन में शामिल होकर प्रत्याशी का हौसला अफजाई किया। मालूम हो कि जयप्रकाश नारायण यादव बांका से राजद के उम्मीदवार हैं। वहीं इस कार्यक्रम के बाद शहर विजयनगर के पास महागठबंधन के तमाम नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। जहाँ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का काफी जन सैलाब देखने को मिला।

पूरा बांका आरजेडी मय हो गया था। बांका में महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं के साथ राजद के जमुई लोकसभा के प्रत्याशी अर्चना रविदास और झारखंड से गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव भी जनसभा में शामिल थे।बता दे कि बांका लोकसभा सीट से गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव ने भी दावेदारी की थी। लेकिन सीट शेयरिंग के बाद पार्टी ने  फिर से एक बार जयप्रकाश नारायण यादव पर भरोसा जताया।

सभा को संबोधित करते हुए अर्चना रविदास ने कहा की  बीजेपी का अबकी बार 400 के पार का नारा केवल जुमला बाजी है कुछ नहीं होने वाला है। अबकी बार महागठबंधन बिहार में 40 सीट जीतेगी। जयप्रकाश नारायण यादव के नामांकन में धोरैया विधायक भूदेव ,चौधरी बेलहर के पूर्व विधायक रामदेव यादव कटोरिया के पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, पूर्व विधायक  भोला यादव कटोरिया,पूर्ण मंत्री विजय प्रकाश और पूर्ण मंत्री सुरेश  पासवान , राजद नेता  प्रदीप कुमार पप्पू,  जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ,हजारों की  संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News