बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू का पलटवार, तेजस्वी को बताया नासमझ बच्चा , बिच्छू से की तुलना, उसका काम है दूसरे पर पत्थर फेंकना, पिता की बात भी नहीं मानता...

पप्पू का पलटवार, तेजस्वी को बताया नासमझ बच्चा , बिच्छू से की तुलना, उसका काम है दूसरे पर पत्थर फेंकना, पिता की बात भी नहीं मानता...

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पूर्णिया में राजद ने महागठबंधन की ओर से बीमा भारती को टिकट दिया है। तो एनडीए की ओर से संतोष कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके कारण पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। इससे पूर्णिया की सीट इस बार बिहार की हॉट सीट है। वहीं बीते दिन यहां तेजस्वी यादव चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे थे। जहां तेजस्वी ने पूर्णिया की जनता से कहा कि, आप बीमा भारती को चुनिए, अगर आप बीमा भारती को नहीं चुनते हैं तो आप एनडीए को चुन लीजिए। यहां किसी व्यक्ति का लड़ाई नहीं बल्कि यहां एनडीए और इंडिया के बीच लड़ाई है। जिसको लेकर अब पप्पू यादव ने पलटवार किया है। 

तेजस्वी को बताया नासमझ बच्चा 

वहीं पप्पू यादव ने तेजस्वी की तुलना बिच्छू से करते हुए कहा कि, एक संत थे जिनको बिच्छू काट रहा था लेकिन वह कुछ नहीं बोल रहे थे, उनसे जब कोई पूछा कि आपको बिच्छू काट रहा है आप इसको मसल दीजिए तो संत ने कहा कि वह अपना काम कर रहे हैं और हम अपना। बिच्छू का काम है काटना और संत का काम है माफ करना। पप्पू यादव ने कहा कि, पत्थर पर जितना छेनी हथौड़ी चलता है तब वो मूर्ति बनता है। पेड़ पर कितना भी पत्थर फेंकिए वह मिठ्ठा फल ही देगा। उन्होंने कहा कि हम तो पैदा हुए हैं रोजगार के लिए ना, लोगों की सेवा करने के लिए, हम लूटने के लिए थोड़ी पैदा हुए हैं। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव को नासमझ बच्चा बताते हुए कहा कि वो इतना जल्दी पेशेंस खो देते हैं, लालू यादव से सीखें ना पेशेंस, अपने पिता से भी कुछ नहीं सिखते हैं। 

कुर्सी पाना है तेजस्वी का लक्ष्य

पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें ही बीजेपी का साथी बता दिया है। उन्होंने कहा कि, कोसी सीमांचल में इंडिया और एनडीए के साथ ही। यह साजिश है इंडिया गठबंधन को कमजोर करने की। उन्होंने तेजस्वी पर कांग्रेस को हराने के लिए एक बड़ी साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से कहा है कि, अभी भी समय है, कांग्रेस को एक बार फिर विचार करना चाहिए। तेजस्वी बार बार कांग्रेस के लीडरशिप को चैलेंज कर रहे हैं। वहीं पप्पू यादव ने तेजस्वी पर कुर्सी पाने की लालच का आरोप लगाया है। 

राहुल देश के लिए सह रहे हैं पीड़ा

पप्पू यादव ने कहा है कि, तेजस्वी यादव को सिर्फ कुर्सी चाहिए, वह 2025 के विधानसभा की तैयारी कर रहे हैं। तेजस्वी बीजेपी के साथ मिलकर कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के पक्ष में तारीफों की पुल बांधते हुए कहा कि, राहुल गांधी पीड़ा सह रहे हैं, देश को बचाने में लगे हैं, देश में मोहब्बत बांट रहे हैं, राहुल गांधी का एक ही लक्ष्य हैं देश और तेजस्वी यादव का एक ही लक्ष्य है कुर्सी। इसलिए पैर पकड़कर एनडीए को वोट देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पूर्णिया में आज ये लोग इतना रैली कर रहे हैं, इसके पहले यहां आते थे क्या, 20 साल से इनको कोई चिंता नहीं था, आज हम यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, तो देखिए कैसे ये लोग यहां आ रहे हैं। 

बीजेपी के साथ हैं तेजस्वी 

पप्पू यादव ने कहा कि, एनडीए और राजद का विचारधारा एक ही है। तेजस्वी को चुनौती देते हुए कहा कि, आप बताइए कि आप बीजेपी को साथ है। उन्होंने तेजस्वी से सावल किया है कि, आज अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरने आज जेल चले गए लेकिन जो अपने आप को राजा कहते हैं उन पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। इतने घोटाले के बाद भी उनपर(राजद सुप्रीमो लालू यादव) बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। पप्पू यादव ने कहा कि हम लालू यादव क सम्मान करते हैं। अगर तेजस्वी तो सीएम बनाने की बात होगी, दोनों बहनों को जिताने की बात होगी हम आपका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि, हम चार बार निर्दलीय चुनाव जीते है, जब उनका(तेजस्वी यादव) जन्म भी नहीं हुआ था तब हम लालू यादव के बड़े बेटे के तरह उनका साथ दिए हैं। जब भी उनके परिवार पर सकंट आया हम बड़े बेटे के भूमिका में नजर आए, आज भी हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं, लेकिन वह हराने की बात कर रहे हैं। यहां हराने के लिए आते हैं, वहीं बताएं वह मधेपुरा से हारते हैं पात्रलिपुत्रा से हारते हैं, छपरा से हार जाते हैं, इतना ही है तो जितते क्यों नहीं है।   

जब उनके साथ थे, तब नहीं थे बी टीम  

मालूम हो कि, पप्पू यादव अक्सर तेजस्वी यादव को बीजेपी का बी टीम बताते आए हैं। वहीं अब तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव को बीजेपी का बी टीम बताया है। जिसको लेकर पप्पू यादव ने सवाल करत हुए कहा कि, सीवान में शाहबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब, कन्हैया कुमार, अशफाक करीम, राज्य बल्लभ यादव कौन सा बी टीम हैं? बंगाल में कांग्रेस बी टीम है या ममता बनर्जी बी टीम हैं? सीपीआई बी टीम या कांग्रेस बी टीम है केरला में? पंजाब में केजरीवाल बी टीम है या कांग्रेस बी टीम है? जब आप फ्रेंडली फाइट लड़े तो कौन बी टीम था? जब हम 10 साल राजद के एमपी रहे तो किसके बी टीम थे?  वो लोग (लालू-तेजस्वी) अपनी पार्टी में विलय करने को बोल रहे थे, मधेपुरा सुपौल लेने की बात कर रहे थे। तब हम बी टीम नहीं थे? जब हम पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिए तो हम बी टीम हो गए। पूर्णिया इतिहास लिखेगा, पूर्णिया की जनता नई परिभाषा लिखेगा। पूर्णिया की जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

Suggested News