बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ का हुआ निधन, 95 साल के उम्र में ली अंतिम सांस, भारतीय टीम का कर चुके हैं नेतृत्व...

भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ का हुआ निधन, 95 साल के उम्र में ली अंतिम सांस, भारतीय टीम का कर चुके हैं नेतृत्व...

DESK: भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 95 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। जानकारी अनुसार उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को उनका निधन हो गया है। वहीं इस खबर से क्रिकेट फैंस में शोक की लहर है। गायकवाड़ कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं आज उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है। 

वहीं बीसीसीआई ने भारत के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बीसीसीआई ने बताया कि उन्होंने 11 टेस्ट मैच खेले और 1959 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में, बड़ौदा ने 1957-58 सीज़न में फाइनल में सर्विसेज को हराकर रणजी ट्रॉफी भी जीती। बोर्ड ने गायकवाड़ के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त किया है।

मालूम हो कि, दत्ताजीराव गायकवाड़ दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। उन्होंने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और उनका अंतिम इंटरनेशनल मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था। गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे। 

उनका सर्वोच्च स्कोर 1959-60 सत्र में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था। वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। परिवारिक सूत्रों के अनुसार गायकवाड़ पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। वहीं आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

Suggested News