बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा भारत, अगले साल दिल्ली में होगा जी-20 लीडर्स समिट

G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा भारत, अगले साल दिल्ली में होगा जी-20 लीडर्स समिट

Desk. अगले साल भारत जी-20 लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा। यह समिट 8 से 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में प्रस्तावित है। इसकी जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता भारत करेगा। इस दौरान करीब 200 से अधिक जी-20 की बैठक होनी है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा।

जी20 में 19 देश शामिल हैं। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। यह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है।

भारत ट्रोइका का हिस्सा

भारत वर्तमान में G20 ट्रोइका का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं। इसकी अध्यक्षता के दौरान, भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील ट्रोइका का निर्माण करेंगे। यह पहली बार होगा, जब ट्रोइका में तीन विकासशील देश और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल होंगी, जो उन्हें एक बड़ी आवाज प्रदान करेगी।  

क्या है ट्रोइका

जी20 ट्रोइका का मतलब यह है कि हर साल जब एक सदस्य देश अध्यक्ष पद ग्रहण करता है तो वह देश पिछले साल के अध्यक्ष देश और अगले साल के अध्यक्ष देश के साथ समन्वय स्थापित करता है। इस प्रक्रिया को ही ट्रोइका कहा जाता है। यह जी20 समूह के एजेंडे के साथ सामंजस्य व निरंतरता कायम रखने का काम करता है। 

भारत एक दिसंबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2024 तक जी20 ट्रोइका का हिस्सा रहेगा। विदेश मंत्रालय बयान के अनुसार भारत 1 दिसंबर 2022 को इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। 2023 में देश में पहली बार जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।



Suggested News