N4N DESK : गाय वो भी 40 करोड़ की ! इस बेसकीमती गाय की कीमत जानकार आप जरुर हैरान हो गए होंगे। लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। जहाँ भारतीय नस्ल के एक गाय की कीमत 40 करोड़ लगाई गयी है। बोली लगने के बाद किसान मालामाल हो गया है। दरअसल ब्राजील में पशुधन की नीलामी में वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस नाम की एक गाय की 40 करोड़ रुपये की बोली लगी।
खास बात है कि यह भारत के नेल्लोर नस्ल की गाय है। गाय की यह नस्ल आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में पाई जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम बोस इंडिकस है। यह भारत के ओंगोल मवेशियों से लिया गया है। नेल्लोर नस्ल की गायों की खासियत यह है की यह अत्यधिक गर्मी झेलने में समर्थ हैं। इनका मेटाबॉलिज्म जबर्दस्त है। इस कारण ये बीमार नहीं पड़ती हैं। यही कारण है कि पशुपालकों को यह नस्ल काफी पसंद आती है। वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोवीस में ये सभी क्वालिटी हैं।
यह अपने आनुवंशिक फायदों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है। ब्राजील में हुई नीलामी में साढ़े चार साल की गाय का सौदा करीब 40 करोड़ रुपये में हुआ। इसने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हालाँकि गाय की इस कीमत लोग हैरान हो गए हैं। शायद ही अभीतक गाय की कभी इतनी बड़ी बोली लगी हो।