बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया एलान, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा भागलपुर का शाहजंगी तालाब

उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया एलान, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा भागलपुर का शाहजंगी तालाब

BHAGALPUR : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के साथ शाहजंगी तालाब का निरीक्षण किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि तालाब अब टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित होगा। इसका डिजाइन तैयार हो गया है। इसके लिए जल्द एजेंसी का चयन किया जाएगा और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। 


निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव के साथ आर्किटेक्ट को भी लाया गया था। जिन्होंने पहले से इस तालाब और आसपास के एरिया को विकसित करने का डिजाइन तैयार कर रखा था। तालाब को विकसित करने के साथ-साथ इसमें वोटिंग, म्यूजिक फोंटेन लगाया जाएगा। तालाब के चारों ओर रंगीन लाइटिंग के साथ शाहजंगी मजार के चारों ओर टीले को भी शानदार तरीके से विकसित कर लैंडस्कैपिंग किया जाएगा। 

तालाब विकसित हो जाने के बाद यहां पर आने वाले लोग इसका लुफ्त उठा सकेंगे। उद्योग मंत्री ने कहा की पर्यटकों के पहुंचने से यहां के लोगों को लाभ होगा और क्षेत्र का विकास होगा। तालाब के सौन्दर्यीकरण की खबर मिलने के इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News