बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कड़कड़ाती ठंड को लेकर युवा चेतना की पहल, बक्सर में गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

कड़कड़ाती ठंड को लेकर युवा चेतना की पहल, बक्सर में गरीबों के बीच कंबल का किया वितरण

PATNA : युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारा प्रयास है की वंचित वर्ग का समुचित विकास हो। सिंह ने कहा की देश की आजादी के 75 सालों के बाद भी बिहार का वह विकास नहीं हुआ। जिसका अधिकार राज्य को था और इसका श्रेय लालू परिवार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। सिंह ने कहा की ठंड में लोग हताहत हैं और नीतीश-तेजस्वी पटना और दिल्ली में ब्लोअर का हवा लेने में व्यस्त हैं। 


सिंह ने कहा की युवा चेतना के कार्यकर्ता देश भर में कंबल वितरण कार्यक्रम चला रहे हैं। कहा की बिहार को बचाने हेतु सबको आगे आना होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के राजकुमार के हाथ में राज्य का नेतृत्व देने हेतु आतुर हैं। जंगलराज के खिलाफ जिन लोगों को वीरगति की प्राप्ति हुई। उन सब सेनानियों की आत्मा कराह रही होगी। युवा चेतना बिहार के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। सिंह ने कहा की हम राजनीति में नहीं सेवा में विश्वास रखने वाले लोग हैं। बिहार सरकार को गाँव स्तर पर कंबल का वितरण कराना चाहिए।

इस अवसर राजीव यादव,जीतेन्द्र उपाध्याय,मोहन सिंह,बैजू राय,सैफ नवाज,अजय ओझा,सन्नी तिवारी,चमचम तिवारी,शिवपाल यादव,राहुल यादव,आशीष चौबे बटर,किशन राय,राकेश खरवार आदि उपस्थित रहे। नियाजीपुर बाजार में युवा चेतना के सचिव सत्येंद्र पासवान ने राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया। 

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। सिंह ने कहा की बिहार में वंशवादी राजनीति को नहीं पनपने देंगे। बिहार का नेतृत्व साधारण घर में पैदा लिया हुआ बेटा करेगा। कहा बिहार में जंगलराज 3 चल रहा है जिसके खिलाफ सभी वर्गों को एकजुट होना होगा।

Suggested News