मुजफ्फरपुर में मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लोगों का प्रशासन पर फूटा गुस्सा

मुजफ्फरपुर में मासूम की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में म

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई है जहां प्रशासनिक लापरवाही के कारण कांवरिया पथ में हुई सड़क दुर्घटना में एक 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है.

 आपको बताते चले कि दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता पंचायत के चक अहमद का है जहां डीजल  लदे अनियंत्रित टेंपो अचानक एक चार वर्षीय मासूम पर पलट गई जिस कारण 4 वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 वहीं इस घटना के बाद घटना स्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई वहीं घटना में मृतक मासूम की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता पंचायत के चक अहमद निवासी संतलाल पासवान की चार वर्षीय पुत्री आतिशी कुमारी के रूप में हुई है वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि आज शनिवार का दिन है और श्रावण मास की तीसरी सोमवारी है ऐसे में कांवरियों की इस कावरिया पथ पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है जिसको लेकर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस के द्वारा वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जाता है बावजूद इसके वाहनों का परिचालन इस कांवरिया पथ पर लगातार चालू है जिस कारण यह सड़क दुर्घटना हुई है.

 वहीं पूरे मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 4 वर्षीय मासूम आतिशी की मौत हो गई है पुलिस मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है

रिपोर्ट- मणि भूषण शर्मा