बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"इंशाअल्लाह, जल्द ही दूसरा पुलवामा होगा", सोशल मीडिया पर इस पोस्ट से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

"इंशाअल्लाह, जल्द ही दूसरा पुलवामा होगा", सोशल मीडिया पर इस पोस्ट से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

DESK: सोशल मीडिया पर एक युवक को आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा कि युवक ने सोशल साइट एक्स पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिसके बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। 

दरअसल, मामला यूपी के सहारनपुर के देवबंद का है। यहा एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलवामा जैसा हमला करने की धमकी थी। आरोपी यूजर ने यूपी पुलिस को टैग कर उन्हें पुलवामा जैसे आतंकी हमले के खतरे के बारे में अलर्ट किया। वहीं यूपी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही कार्रवाई कर युवक को दबोच लिया है। 

जानकारी अनुसार आरोपी गिरफ्तार युवक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि, "इंशाअल्लाह, जल्द ही दूसरा पुलवामा होगा।" गिरफ्तार युवक ने अपने पोस्ट में यूपी पुलिस को भी टैग किया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और युवक को धर दबोच लिया। 

यूपी पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर के देवबंद से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा कि, युवक झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला का रहने वाला था। युवक यूपी के देवबंद में रह कर धार्मिक शिक्षा ले रहा था। फिलहाल यूपी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

Suggested News