बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिट विश्व शांति पूजा की हुई शुरुआत, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया उद्घाटन

 बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिट विश्व शांति पूजा की हुई शुरुआत, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया उद्घाटन

GAYA : बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज कार्यक्रम उद्घाटन करने के लिए  पहुंचे। जहाँ 10 दिनों तक चलनेवाले  अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिट विश्व शांति पूजा का आयोजन किया गया है।  

राज्यपाल का स्वागत जिला अधिकारी गया के द्वारा किया गया। बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बोधि वृक्ष के नीचे में कार्यक्रम का उद्घाटन  राज्यपाल और अन्य अतिथियों ने किया गया। वहीँ विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षुओ ने अपनी परंपरा के अनुसार मंत्र उच्चारण किया।

आज सुबह में लगभग दस देशों के बौद्ध धर्म गुरु और बौद्ध श्रद्धालूओं के द्वारा शांति मार्च निकाला गया। 80 फीट बुद्ध प्रतिमा स्थल से पद यात्रा विश्व शांति के लिए निकाला गया और कालचक्र मैदान में पद यात्रा समापन किया गया। 

विभिन्न देशों से आए बौद्ध श्रद्धालु ने त्रिपिटक ग्रंथ को अपने माथे से लगाया और भगवान बुद्ध के शरण में रखकर सूट पाठ अपने अपने भाषाओं में करेंगे। साथ ही लम्बी पंचशील झण्डा भी भारतीय बौद्ध भिक्षुओ ने निकाला।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News