नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक बंद रहेगी इन्टरनेट सेवा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

NALANDA : बिहार सरकार के गृह विभाग से अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने पत्र जारी कर चार अप्रैल की रात नौ बजे तक नालंदा जिले में इनटरनेट सेवा बंद रहने की सूचना दी है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि इस दौरान सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। 

वहीँ जिले में सभी सोशल साइट बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने देर शाम पत्र जारी कर सूचना दी है। रामनवमीं शोभा यात्रा के दौरान हुए हिंसक झड़प के बाद पहले बिहाशरीफ शहर का इंटरनेट सेवा बंद किया गया था। आज से पूरे जिले का इन्टरनेट सेवा बंद  किया गया है। 

Nsmch
NIHER

गौरतलब है की रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को बिहारशरीफ शहर के गगन दीवान मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। जिसमें जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी भी की गयी। इस दौरान 5 लोग जख्मी हो गये थे। हालाँकि इस मामले में पुलिस की ओर से इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट