बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में मंत्रालय है या सचिवालय? राजद ने विप में मंत्री को घेरा,सत्ता पक्ष बोला- सचिव से ऊपर है मंत्री

बिहार में मंत्रालय है या सचिवालय? राजद ने विप में मंत्री को घेरा,सत्ता पक्ष बोला- सचिव से ऊपर है मंत्री

पटनाः बिहार में मंत्रालय है या सचिवालय? विभाग को मंत्रालय कहने जाने पर राजद सदस्य ने सवाल उठाया और कहा कि बिहार में मंत्रालय तो है नहीं। दरअसल, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन विधान परिषद में अपने विभाग से संबंधित सवालों का जवाब  दे रहे थे। उन्होंने सवालों का जवाब देते कहा कि मेरा मंत्रालय उद्यमी योजना को दो किस्तों में देने पर विचार कर रहा है।


शाहनवाज हुसैन ने मंत्रालय कहा तो राजद ने घेरा

उद्योग मंत्री  शाहनवाज हुसैन द्वारा विभाग को मंत्रालय कहने पर राजद सदस्य सुनील सिंह ने पलटवार किया और कहा कि बिहार में मंत्रालय तो है नहीं। ये मंत्रालय कहां से बोल रहे। इस पर परिषद सभापति ने कहा कि मंत्रालय और सचिवालय की बात मत करिये,काम की बात करिये। कई अन्य सदस्यों ने कहा कि बिहार में सचिवालय है मंत्रालय नहीं,इसलिए मंत्री जी केंद्र वाला शब्द छोड़ बिहार की बात करें। क्यों कि बिहार में मंत्रालय नाम का कोई शब्द नहीं।

मंत्री से बड़ा सचिव नहीं होता-मंत्री

इसी बीच बिहार के पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान कूद गए। उन्होंने विधान परिषद में कहा कि ठीक है कि बिहार में सचिवालय कहा जाता है लेकिन सचिव मंत्री से ऊपर नहीं होता है। इस पर विधान परिषद सभापति ने कहा कि यह बहस का मुद्दा नहीं है। इस पर अलग से चर्चा कीजिएगा। 

Suggested News