बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन बच्चों का परवरिश करना हो रहा था मुश्किल तो दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, होटल के कमरे में किया सबसे बड़ा कांड

तीन बच्चों का परवरिश करना हो रहा था मुश्किल तो दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, होटल के कमरे में किया सबसे बड़ा कांड

DESK: पति पत्नी के बीच आपसी विवाद के तो कई खबरे सामने आती रहती है। कई बार इन मामलों में परिवारिक झगड़ों से परेशान दंपत्ति अपना जीवनलीला समाप्त कर देते हैं। लेकिन इस बार एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां तीन बच्चों की परवरिश नहीं कर पा रहे दंपत्ति न फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के राजवीर का है। जहां एक होटल में लैपटॉप मैकेनिक ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया। नाका पुलिस सूचना मिलते ही होटल में पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मैकेनिक ने रिपेयरिंग के काम से बच्चों की सही से परवरिश नहीं हो पाने की बात लिखी है।  

जानकारी अनुसार प्रयागराज करेली निवासी लैपटॉप मैकेनिक महबूब आलम (44) ने तीसरी मंजिल पर कमरा नम्बर 302 बुक कराया था। महबूब के साथ पत्नी जेबा अंसारी (39) थी। रात में दोनों लोग बाहर से खाना पैक करा कर लाए थे। इसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकले। वहीं शनिवार दोपहर सफाई कर्मी तुषार कमरे में पहुंचा। कई बार दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खुला। जिस पर तुषार वापस लौट गया। कुछ देर बाद दोबारा से दस्तक दी। 

बताया जा रहा है कि, गेट नहीं खुलने पर सफाई कर्मी ने मैनेजर मयंक ठाकुर को बताया। जिसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। कमरे का दरवाजा तोड़े जाने पर मैकेनिक का शव पंखे के हुक में दुपट्टे से लटका मिला। वहीं, महिला का शव कपड़े टांगने वाली खुंटी में दुपट्टे से लटकता मिला।

कमरा नम्बर 302 से पुलिस को एक बैग मिला। जिसमें कपड़े और आधार कार्ड के साथ एक सुसाइड नोट था। महबूब ने नोट में लिखा है कि लैपटॉप की रिपेयरिंग से परिवार पालना मुश्किल हो चला है। बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक तंगी से यह सम्भव नहीं है। हम पति-पत्नी खुदकुशी कर रहे हैं। अब बच्चों का पालन हमारे रिश्तेदारों के जिम्मे होगा। 

Suggested News