बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD कार्यालय पहुंचे जगदानंद, तेजस्वी खुद प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आये पार्टी दफ्तर

RJD कार्यालय पहुंचे जगदानंद, तेजस्वी खुद प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आये पार्टी दफ्तर

पटना. लंबे अरसे बाद आज राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पटना में राजद कार्यालय पहुंचे। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खुद उन्हें लेकर पार्टी कार्यालय आये। इस दौरान राजद कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बता दें कि जगदानंद सिंह पिछले दो महीने से नाराज चल रहे थे और पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे थे। बताया जा रहा है कि बेटे सुधाकर सिंह के नीतीश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह नाराज हो गये थे। उन्होंने भारी मन से मीडिया के सामने घोषणा की थी कि सुधाकर सिंह अब नीतीश कैबिनेट का हिस्सा नहीं है। हाल के दिनों में सुधाकर सिंह अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे थे। वे बिहार में कृषि नीतियों को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे थे। इससे खुद तेजस्वी भी असहज हो गये थे। जदयू और राजद के बीच गठबंधन पर सुधाकर सिंह के बगावत का कोई असर पड़ता, उससे पहले ही सुधाकर सिंह को नीतीश सरकार से हटा दिया गया था।

सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह राजद कार्यालय आना छोड़ दिये थे। उस दौरान उन्होंने दिल्ली में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिये थे। तब यह कयास लगाया जा रहा था कि जगदानंद सिंह इस बार आरपार के मूड में है। हालांकि इलाज के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव के सिंगापुर दौरे से पहले ही जगदानंद सिंह को मना लिया गया। लालू ने पिछले सप्ताह जगदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया था। उस दौरान तेजस्वी और राजद के वरिष्ट नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी दिल्ली पहुंचे थे। इस बीच लालू, तेजस्वी और जगदानंद सिंह के बीच दिल्ली में करीब ढेड घंटे तक बैठक हुई। बैठक में लालू ने जगदानंद को मनाया। एक दिन बाद ही लालू ने नये राजद प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इसमें बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर जगदानंद सिंह का नाम बरकरार रखा गया था। 


Suggested News