बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबबंदी को लेकर शपथ कार्यक्रम पर जगदानन्द सिंह ने कसा तंज, कहा शपथ तोड़कर भाजपा के साथ चले गए नीतीश कुमार

शराबबंदी को लेकर शपथ कार्यक्रम पर जगदानन्द सिंह ने कसा तंज, कहा शपथ तोड़कर भाजपा के साथ चले गए नीतीश कुमार

PATNA : शराबबंदी को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 साल बाद दूसरी बार सरकारी कर्मचारियों को शराब नहीं पीने और ना पिलाने की शपथ दिलाई हैं। पुलिस मुख्यालय में पदाधिकारी ने शपथ ली तो वही विभाग के सभी प्रधान सचिव के साथ सचिवालय के कर्मचारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ज्ञान भवन में शपथ ली है। सरकार द्वारा तीसरी बार शपथ दिलाने को लेकर आरजेडी ने तंज कसा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मोबाइल पर एक फोटो दिखाया। जिसमें 2015 विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कहा गया था कि मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे। 

इस शपथ को दिखाते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कितनी बार शपथ लेंगे और शपथ को तोड़ेंगे। जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा की नीतीश कुमार के पास कोई नैतिकता नहीं है कि वो किसी को शपथ दिलाये। 

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शपथ तोड़ रहा हो, उनके भीतर ही नैतिकता नहीं है। जगदानंद सिंह ने कहा कि महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार की जब सरकार थी तो शराबबंदी कानून को लेकर सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही थी। लेकिन जब वह भाजपा के साथ हाथ मिला लिए तब से ही बिहार में शराबबंदी फेल हो गई है।

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News