बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD कार्यलाय जल्द लौटेंगे जगदानंद सिंह! दिल्ली में लालू-तेजस्वी से हुई 90 मिनट तक बैठक, नये प्रदेश अध्यक्ष की अटकलों पर लगा विराम

RJD कार्यलाय जल्द लौटेंगे जगदानंद सिंह! दिल्ली में लालू-तेजस्वी से हुई 90 मिनट तक बैठक, नये प्रदेश अध्यक्ष की अटकलों पर लगा विराम

पटना. राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बेहतर चिकित्सक इलाज के लिए कल सिंगापुर जाएंगे। इससे पहले उनके करीबी और पार्टी के नेता लगातार दिल्ली में उनसे मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार को आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान लालू यादव, तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह के बीच 90 मिनट की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि जगदानंद सिंह राजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा नहीं देंगे। इस बैठक में जगदानंद सिंह लालू की बात मान गये और जल्द ही पटना पहुंचकर राजद कार्यालय में उपस्थित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की लालू यादव से मुलाकात कई मायनों में बहुत अहम रही। कहा जा रहा था कि बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जगदानंद सिंह लालू यादव और आरजेडी से नाराज चल रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष पद पर फेरबदल देखने को मिल सकता है। मिली जानकारी के अनुसार बीते डेढ़ महीने से आरजेडी कार्यालय नहीं जाने वाले जगदानंद सिंह की नाराजगी अब दूर हो गई है। गुरुवार को जगदानंद सिंह को जब लालू यादव से मुलाकात करने जाना था तो उससे ठीक 15 मिनट पहले तेजस्वी यादव भी लालू के पास पहुंच गये।

लालू यादव, तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह के बीच शाम करीब 4.20 बजे से शुरु हुई बैठक 5.50 बजे जाकर समाप्त हुई। बैठक खत्म होने के बाद जब जगदानंद सिंह जा रहे थे तब खुद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनको बाहर तक छोड़ने आए और पैर छूकर उनको विदा किया।

मिली जानकारी के अनुसार कल शाम जब लालू यादव सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। तब एक बार फिर जगदानंद सिंह लालू यादव से मुलाकात करने जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक लालू यादव, तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह के बीच आज की 90 मिनट की बैठक बहुत साकारात्मक रही और लालू यादव के सिंगापुर जाते ही जगदानंद सिंह पटना पहुंचेंगे और एक बार फिर वो सक्रिय राजनीति से जुड़ेंगे।

Suggested News