बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के प्रदेश कार्यालय में जगदेव प्रसाद जन्म शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन, कई मंत्री, विधायक और सांसदों ने चित्र पर किया माल्यार्पण

जदयू के प्रदेश कार्यालय में जगदेव प्रसाद जन्म शताब्दी समारोह का हुआ आयोजन, कई मंत्री, विधायक और सांसदों ने चित्र पर किया माल्यार्पण

PATNA : आज जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित अमर शहीद जगदेव प्रसाद के जन्म शताब्दी दिवस के अवसर पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया। साथ ही उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 


इस कार्यक्रम में सांसद संतोष कुशवाहा, सांसद सुनील कुमार, महाबली सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा, मंगनी लाल मंडल, मंत्री जयंत राज, मंत्री शीला मंडल, मदन साहनी और सुनील कुमार के साथ विधान परिषद सदस्य संजय गांधी, रविंद्र सिंह और विधायक सुधांशु शेखर, राजीव कुमार शामिल हुए।    

इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव नंदकिशोर कुशवाहा ने संबोधन में जगदेव बाबू को याद करते हुए कहा कि जगदेव बाबू का नारा था 100 में 90 शोषित है। 90 भाग हमारा है। 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा। जगदेव बाबू के सपनों को साकार करते हुए उनके पद चिन्ह पर चलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित पिछड़ा एवं अति पिछड़ा समाज के लोगों को पंचायती चुनाव में आरक्षण निर्धारित करने का काम किया। महिलाओं को आरक्षण दिया। किसानों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना, सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई एवं अन्य कई योजनाओं का शुभारंभ किया। 

वहीँ  बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व  महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही अपने संबोधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जगदेव बाबू के सपनों को साकार कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बच्चियों को साइकिल, पोशाक राशि एवं प्रोत्साहन राशि देकर और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वैसी योजनाओं की शुरुआत की, जिसका लाभ हर जाति और धर्मं के लोगों तक पहुँचता है। बिहार के गाँव-गाँव तक सड़क और बिजली पहुँचाया। हर गाँव में अब स्कूल का अपना भवन है। बिहार में उच्च सिक्षा के लिए कई शिक्षण संस्थानों का निर्माण कराया। जिसमे हर वर्ग और समुदाय के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करती हैं। हर घर नल का जल योजना से जहाँ गाँव में जलापूर्ति हो रही है। वहीँ नाली गली योजना से गांव की गलियाँ चकाचक हो गयी है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। 

Suggested News