बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

PATNA: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत आचनक बिगड़ गई है। अंनत सिंह बेऊर जेल में बंद थे, वहीं बेऊर जेल में आचनक उनकी तबीयत खराब हो गई।वहीं बेऊर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है। 

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

दरअसल, पूर्व विधायक की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें पेट में काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में पेट से जुड़ी कुछ बीमारी की बात सामने आई है। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की टीम पूर्व विधायक का इलाज कर रही है। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह को पहले से बीपी और डायबिटीज है। 

पेट की बीमारी से हैं परेशान

बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले उन्हें तेज बुखार भी हुआ था। पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन से की। इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच के बाद जेल अस्पताल के डॉक्टरों बेहतर इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया। कड़ी सुरक्षा में बीच आईजीआईएमएस में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है।   

IGIMS के प्राइवेट वार्ड में हैं भर्ती

फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं। IGIMS के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। आपको बता दें  पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब एनडीए के साथ हैं। नीलम देवी ने राजद का दामन छोड़कर एनडीए के साथ शामिल हो गयीं थी। वहीं मुंगेर लोकसभा सीट पर इस बार अनंत सिंह ने एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह को अपना समर्थन दिया है। 

10 साल की हुई है सजा 

मालूम हो कि, एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है। साथ ही अनंत सिंह के नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत ने विधायक और एक अन्य अभियुक्त को 10-10 साल की सजा सुनाई है।

Suggested News