बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड के छह अभियुक्तों को सुनाई उम्रकैद की सजा, न्याय मिलने पर पीड़ित परिवार ने जताई ख़ुशी

 जमुई कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड के छह अभियुक्तों को सुनाई उम्रकैद की सजा, न्याय मिलने पर पीड़ित परिवार ने जताई ख़ुशी

JAMUI : जिले के झाझा थाना अंतर्गत 2019 में हुए दोहरे हत्याकांड में छह अभियुक्तों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना 2019 के जनवरी महीने की है। जब झाझा प्रखंड के तेलियाडीह मोड़ के समीप एक स्कॉर्पियो पर बम से हमला किया गया। जिससे स्कार्पियो पर सवार मनोज यादव ग्राम मगही थाना लक्ष्मीपुर और राजेश यादव ग्राम बेलाटांड़ थाना झाझा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इसके तुरंत बाद अपराधियो ने ताबड़तोड़ गोली मारकर इन दोनो की हत्या कर दिया। सूचक संजय यादव के बयान पर झाझा थाने में  एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमे कुल 18 लोगो को आरोपी बनाया गया था। लगभग चार साल के बाद जमुई सिविल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार ने अहम फैसला सुनाते हुए छह लोगो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

बता दें की इस कांड को लेकर 14 लोगो का ट्रायल सिविल कोर्ट में चल रहा था। आज ही सिविल कोर्ट ने 14 में से छः अभियुक्त क्रमशः रामखेलावन यादव, कारू यादव, ममता यादव, नीरज, राहुल रावत, नंदू यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सिविल कोर्ट के एपीपी चंद्रभानु सिंह ने बताया की इस हत्याकांड का मामला 2019 से ही जमुई सिविल कोर्ट में विचाराधीन था और अब 2024 में इस कांड में सिविल कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए छह अभियक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

वही इस मामले में डिफेंस के वकील सीताराम सिंह ने हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है। साथ ही आपको बता दें की इस मामले को लेकर जहां पीड़ित परिवार न्याय मिलने से खुशी जाहिर कर रहे है। वही दोषी के घरवालों में मायूसी छा गई है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट

Suggested News