बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मुस्तैद रहा जमुई जिला प्रशासन, जानिए कितने फीसदी हुआ मतदान

कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मुस्तैद रहा जमुई जिला प्रशासन, जानिए कितने फीसदी हुआ मतदान

JAMUI : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 10 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के लिए मतदान शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। जिले में करीब 85 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को सील कर पूर्णिया स्थित वज्रगृह के लिए रवाना कर दिया गया है। डीएम ने आगे कहा कि कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जमुई जिला में कुल 943 मतदाता नामित थे। इसमें 735 पुरूष एवं 208 महिला वोटर का नाम अंकित है। इस चुनाव में 943 मतदाताओं की जगह कुल 798 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें 620 पुरूष एवं 178 महिला शामिल हैं।

जिलाधिकारी स्वयं पुलिस अधीक्षक के साथ ई.अलीगंज , जमुई प्रखंड समेत कई अधिसूचित मतदान केंद्रों का भ्रमण , अवलोकन और निरीक्षण किया तथा वहां की हालिया स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मतदाता पंक्तिबद्ध होकर वोट करते देखे गए। सिंह ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न होने पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों , कर्मियों के साथ मतदाताओं को साधुवाद दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि विधान परिषद कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जमुई जिला अंतर्गत 10 अधिसूचित मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था। मतदान केंद्र और इसके आस - पास के क्षेत्रों में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। आपसी सूझ - बूझ और बेहतर समन्वय के चलते मतदान  शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। उन्होंने भी बेहतर कार्य के लिए सम्बंधित जनों को साधुवाद दिया।

उधर मतदान समाप्ति के बाद समर्थक जीत - हार का कयास लगाने लगे हैं। अपने अपने स्तर से डाले गए मतों का जोड़ - घटाव कर रहे हैं। मतगणना 05 अप्रैल को निर्धारित है। वोटों की गिनती के बाद ही ऊंट किस करवट बैठेगा इसका खुलासा हो सकेगा।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट

Suggested News