बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई जिला स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री, कहा दादा के सपनों का बिहार बनाना मेरा लक्ष्य

जमुई जिला स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री, कहा दादा के सपनों का बिहार बनाना मेरा लक्ष्य

JAMUI : बिहार में समाजवाद राजनीति के प्रमुख आधार स्तंभ, महानतम राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता के प्रतीक तथा आज़ादी की लड़ाई के अन्यतम योद्धा स्वर्गीय श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती सह जमुई जिला स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन  बिहार सरकार में विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह जी, जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह  जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक प्रमोद मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

इसके पूर्व श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में स्थापित श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपने संबोधन में मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि उनके आदर्श मेरे पथ प्रदर्शक हैं। स्व० दादा जी के द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर उनके सपनों का जमुई जिला, सोनो-चकाई, अंग क्षेत्र और बिहार बनाना मेरा पहला और आखिरी धेय्य है।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत,  जिला प्रशासन के पदाधिकारी, कर्मचारी, जिले के गण्यमान लोग, युवा एवं बुजुर्ग अभिभावक गण  सहित बड़ी संख्या में जिले भर से दादाजी की राजनीति के अनुयायी, प्रशंसक और जमुई के सुधि जन मौजूद थे।

जमुई से राकेश कुमार की रिपोर्ट

Suggested News