बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई पुलिस ने अंचल कार्यालय फर्जीवाड़ा मामले में की कार्रवाई, हल्का कर्मचारी को किया गिरफ्तार

जमुई पुलिस ने अंचल कार्यालय फर्जीवाड़ा मामले में की कार्रवाई, हल्का कर्मचारी को किया गिरफ्तार

JAMUI : जमुई के चर्चित अंचल कार्यालय फर्जीवाड़े केस को लेकर पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस केस के मुख्य आरोपियों में से एक जमुई अंचल कार्यालय का हल्का कर्मचारी जिसका डोंगल भी बिचौलिया अशोक यादव के ऑफिस से बरामद हुआ था। उसकी आज तड़के सुबह गिरफ्तारी कर ली गई है। 

बताते चलें की इस कांड के आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी, जमुई द्वारा फर्जी रूप से अंचल कार्यालय का कार्य करने, अंचल कार्यालय के दस्तावेजों का अनधिकृत दुरुपयोग, लोक कार्यों में भ्रष्टाचार इत्यादि के आरोप में नौ लोगो को आरोपी बनाया गया था। 

इसी कड़ी में पहले ही अशोक यादव की गिरफ्तारी हो चुकी थी और इसके बाद आज सियाशरण की गिरफ्तारी हुई है। हालाँकि अब इस केस की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। लेकिन सूत्रों की माने तो शियाशारण की गिरफ्तारी और उसके स्वीकारोक्ति बयानों से जमुई के कई वर्तमान और पूर्व अधिकारियो की नींद उड़ने वाली है। 

साथ ही माना जा रहा है की इस प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी से पूरे कांड के अनुसंधान में महत्वपूर्ण लाभदायक सूत्र प्राप्त होंगे तथा कांड में अब तक हुई प्रगति को सार्थक आयाम मिलेगा।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट

Suggested News