जमुई के अभिषेक ने बिहार का नाम किया रौशन, अंतरराष्ट्रीय MMA प्रतियोगिता में जीता सिल्वर, बधाईयों का लगा ताँता

JAMUI : जमुई जिले के खैरा प्रखंड के दाबिल पंचायत के एक छोटे से गांव चांगोडीह के रहने वाले श्यामदेव पाण्डेय के पुत्र अभिषेक कुमार पाण्डेय ने MMA में सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। बताते चलें की दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल मिक्सड मार्शल आर्ट फाइट में अभिषेक पांडे ने अपना लोहा मनवाया और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है।
दिल्ली में आयोजित इस MMA प्रतियोगिता में कई देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जमुई के अभिषेक का मैच अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से हुआ। जिससे जीतकर अभिषेक ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। अभिषेक के कोच तलहा अहमद ने बताया की अभिषेक की जीत उसके जी तोड़ मेहनत का नतीजा है।
वही अभिषेक ने अपने कोच का विशेष आभार जताया है। कहा की बिना उनके इस मुकाम पर पहुंचना नामुमकिन था। अभिषेक के जीत को लेकर अभिषेक के गांव चांगोडीह में उत्सवी माहौल है।
इस उपलब्धि के लिए कई लोग अभिषेक को बधाई संदेश भेज रहे है। जमुई के युवा खिलाड़ी भी अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे है। साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन को लेकर शुभकामना भी दे रहे है।
जमुई से सुमित की रिपोर्ट