जमुई के दिवगंत पूर्व विधायक अभय सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि आज, मंत्री सुमित सिंह के साथ कई गणमान्य लोगों दी श्रद्धांजलि

जमुई के दिवगंत पूर्व विधायक अभय सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि आज, मंत्री सुमित सिंह के साथ कई गणमान्य लोगों दी श्रद्धांजलि

JAMUI : आज जमुई के कचहरी चौक के समीप अभय सिंह प्रतिमास्थल पर दिवंगत विधायक स्वर्गीय अभय सिंह की 13 वी पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा की आज तेरह साल बाद भी जमुई की जनता में जितना प्यार और सम्मान स्वर्गीय अभय सिंह को लेकर है। वैसा प्यार बहुत कम नेताओ को मिलता है।

 

सर्वप्रथम बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने उनके तैलचित्र पर फूल माला चढ़ाया। उसके बाद बारी बारी से सभी गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवगंत विधायक को याद किया। 

इस कार्यक्रम में बिहार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के अलावा जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप, समाजसेवी अमित कुमार सिंह, चेयरमैन लोलो मियां, राजेश कुमार सिंह, गुफरान, जरीफ, भाजपा नेता बृजनंदन सिंह एवं जमुई जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी लोगो ने नम आंखों से दिवंगत विधायक को याद किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और क्र्तित्व की चर्चा की। 

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News