बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूकंप के झटके से कांपा जापान, रिक्टर स्केल 7.5 मापी गई तीव्रता, अब सुनामी की चेतावनी, लोगों से घर छोड़ने की अपील

भूकंप के झटके से कांपा जापान, रिक्टर स्केल 7.5 मापी गई तीव्रता, अब सुनामी की चेतावनी, लोगों से घर छोड़ने की अपील

DESK: नए साल के जश्न में आज पूरा देश डूबा हुआ है। वहीं पश्चिमी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई है। भूकंप के झटके नॉर्थ सेंट्रल जापान में महसूस किए गए हैं। वहीं इस भूकंप के आते ही सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

सूनामी की चेतावनी में लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय इलाकों को जल्द से जल्द से छोड़ने के लिए कहा गया है। आशंका है कि इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के नजदीक समंदर से 5 मीटर तक की लहरें आएंगी। NHK की रिपोर्ट के मुताबिक नए साल के दिन महसूस किए गए भूकंप के झटके टोक्यो और कांटो क्षेत्र में महसूस किए गए। 

वहीं सुनामी की चेतावनी जारी करने के बाद इशिकावा, निगाता, टोयामा और यामागाटा प्रांतों के तटीय क्षेत्रों को जल्दी से छोड़ने का आग्रह किया, जिसके बाद 1.2 मीटर से अधिक बड़ी लहरें इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के वाजिमा बंदरगाह तक पहुंच गईं। जापान में स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 21 मिनट में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। 

इसके बाद टोयामा प्रान्त में 4:35 बजे 80 सेमी की लहरें समुद्री तट से टकरा गई और फिर 4:36 बजे लहरें निगाटा प्रान्त तक पहुंच गईं। इसे पहले जापान में 28 दिसंबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जापान के कुरिल द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई थी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, आधे घंटे के भीतर यहां दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

Suggested News