बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस का अब नवादा में होगा ठहराव, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने रेलमंत्री का जताया आभार

जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस का अब नवादा में होगा ठहराव, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने रेलमंत्री का जताया आभार

NAWADA : भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने विगत दिनों रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर नवादा स्टेशन पर जसीडीह-पुणे साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया था। जिसपर रेल मंत्रालय ने सहमति दे दी है, इसकी सूचना रेल मंत्रालय ने विवेक ठाकुर को फोन पर दी है। 

जिसके बाद विवेक ठाकुर ने दानापुर डीआरएम से बात कर मंत्रालय द्वारा दिए गए सहमति नवादा स्टेशन पर जसीडीह-पुणे साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव को जल्द बहाल करने को कहा।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने नवादा की जनता की मांग को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ पूरा करने हेतु रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। विवेक ठाकुर ने कहा हम नवादा के उन्नति और विकास के लिए कटिबद्ध हैं।

नवादा की जनता की इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करने हेतु रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर को ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता, विधायक अरुणा देवी, निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, लोकसभा संयोजक विनय कुमार, ज़िला महामंत्री विजय पांडेय, शैलेंद्र शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, प्रताप रंजन, सतीश सिन्हा, जितेंद्र पासवान, नरेश वर्मा,अनिता मेहता, माधुरी वरनवाल, भाजपा नेता प्रमोद चुन्नू,ज़िला कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, ज़िला मंत्री शिव यादव, अनिरुद्ध चन्द्रवंशी, इन्दु देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी रानी, अवनिकान्त भोला, कुंदन प्रभाकर, मनोज पचाडा, तेजस सिन्हा, सुधीर कुमार, गुलशन कुमार, अजीत शंकर, मुकेश कुमार, अजय वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने नवादा की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया एवं हार्दिक धन्यवाद दिया।

Suggested News