बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ASI तरुण पांडेय का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव नालंदा, जवान बेटे का शव देख पिता हुए बेहोश

ASI तरुण पांडेय का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव नालंदा, जवान बेटे का शव देख पिता हुए बेहोश

NALANDA : जिले के परवलपुर निवासी तरुण पांडेय का पार्थिव शरीर आज झारखंड से उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जवान बेटे का शव देखते ही उनके पिता बेहोश हो गये। वहीं पूरा गांव में मातम पसर गया। 

बता दें परवलपुर निवासी परवलपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी तरुणझारखंड पुलिस ने एएसआई के पद पर तैनात थे। मगंलवार को तरुण पांडेय ने गोलमुरी पुलिस केंद्र में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 


परिजनों ने बताया कि तरुण की इसी साल 25 जून को शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन पहले ही पत्नी को लेकर जमशेदपुर गया था। तरुण की खेल में उसकी गहरी रुचि थी। वह हैंडबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। बीएसएफ छोड़कर उसने खेल कोटे से झारखंड में पुलिस की नौकरी हासिल की थी। तरुण पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पिता टूट गये हैं। 

वहीं प्रखंड के उप प्रमुख अक्षय कुमार ने कहा कि नालंदा ने एक राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी खो दिया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News