बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू को बड़ा झटका, झारखंड में तीर नहीं यह होगा चुनाव चिन्ह

जदयू को बड़ा झटका, झारखंड में तीर नहीं यह होगा चुनाव चिन्ह

PATNA :  जदयू बिहार के बाद अब झारखंड में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कवायद में लगी है। झारखंड में जदयू को स्थापित करने को लेकर पार्टी प्रमुख व बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी अपनी ताकत लगाए हुए है। 

पिछले दिनों झारखंड में जदयू का एक चुनाव कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी शिरकत की थी। वहीं उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि झारखंड में जितना विकास होना चाहिए उतना नहीं हो पाया है। जदयू झारखंड में विकास को बढ़ावा देगी।

हालांकि इन सब के बीच एक खबर सामने आई है। झारखंड में जदयू का चुनाव चिन्ह तीर नहीं होगा। झारखंड में जनता दल यू का चुनाव चिह्न ट्रैक्टर चलाता किसान होगा। चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। वहीं पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्रवण कुमार ने बताया कि पार्टी की ओर से इस चिन्ह का विकल्प दिया गया था।

दरअसल जेएमएम की मांग पर चुनाव आयोग ने प्रदेश में जदयू के चुनाव चिह्न तीर को फ्रिज कर दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से पार्टी को यह चिह्न दिया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू ने बिहार में जेएमएम के चुनाव चिह्न को फ्रिज करवा दिया था।

इधर इस मामले पर झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि हमलोगों को किसी न किसी से चुनाव लड़ना है। चुनाव चिह्न भी अच्छा है। शहर और गांव में लोग इसे जानते-पहचानते हैं। हमारे असली सिम्बल तो हमारे नेता नीतीश कुमार ही हैं।


 
 

Suggested News