बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू ने नेता प्रतिपक्ष विजय पर सिन्हा पर किया पलटवार, कहा ओछी राजनीति के लिए बिहार की अस्मिता को दाँव को लगा दिया

जदयू ने नेता प्रतिपक्ष विजय पर सिन्हा पर किया पलटवार, कहा ओछी राजनीति के लिए बिहार की अस्मिता को दाँव को लगा दिया

PATNA : नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बयान पर जदयू ने करारा जवाब दिया है। पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के विरुद्ध आपके बयानों से आप की व्याकुलता साफ दिखती है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्र की सरकार को आईना दिखाते हैं और इधर आप बेचैन होकर उल जलूल बोलने लगते हैं ताकि पार्टी में आपका बचा खुचा कुछ ग्राफ बढ़ जाए और मीडिया के लोग आपको थोड़ा नोटिस ले लें। उन्होंने कहा की अपनी ओछी राजनीति के लिए आपने बिहार की अस्मिता को भी दाँव पर लगा दिया है। आपके पद के साथ ही नेता शब्द जुड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एक कार्यकर्ता और जनता के सेवक हैं,और सेवक नेता का जवाब कैसे दे पाएंगे?

अभिषेक झा ने कहा की टीटहरी एक चिड़िया होती है जिसके कंधे पर पूरे आसमान को रोकने की ज़िम्मेदारी होती है उसी प्रकार आपके कंधे पर अपने नेताओं की रक्षा करने की ज़िम्मेवारी है। बिहार के मुख्यमंत्री भी  एक सेवक और आधुनिक बिहार के निर्माता हैं। उन्हें किसी के सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत नहीं है।

बताते चलें की नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा था की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पहले अपने मुख्यमंत्री से जवाब मांगना चाहिए कि एक ओर जहां देश आतंकवाद से मुक्त हुआ। केरल से लेकर कश्मीर तक आतंकियों के नापाक मंसूबे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व साहसिक नेतृत्व में कुचला गया। पुलवामा और उरी का पाकिस्तान में घुस कर बदला लिया गया। वहीं बिहार जमायते इस्लामी और पीएफआई जैसे आतंकी संगठनों का शरणस्थल कैसे बन गया? 

उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए सख्त कदमों का ही नतीजा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कश्मीर की धाटियों में अपनी सुरक्षित यात्रा कर पाएं। जदयू अध्यक्ष पहले अपने ज्ञानचक्षु का विस्तार कर बिहार में पनपे आतंकी मॉड्यूल के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ले लें। क्योंकि विगत 17 वर्षों से वही बिहार के गृहमंत्री भी हैं, जिनके शासनकाल में आतंकियों, उग्रवादियों व अपराधियों के पौ बारह हैं।

Suggested News