बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पहुंचे पीएम मोदी का जदयू नेता छोटू सिंह ने किया जोरदार स्वागत, महावीर मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

पटना पहुंचे पीएम मोदी का जदयू नेता छोटू सिंह ने किया जोरदार स्वागत, महावीर मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आज नौंवी बार बिहार के दौरे पर आये। इस दौरान उन्होंने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में बिक्रम में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के साथ जदयू के नेताओं ने भी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने पटना महावीर मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके साथ बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नन्द किशोर कुशवाहा और जदयू नेता राजू झा भी मौजूद थे। 

इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा की प्रधानमन्त्री मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में जंगल राज से मंगल राज बनाया। उन्होंने कहा आगामी 4 जून को एक बार देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। फ़िलहाल बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है। चार जून के बाद इसी डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास को नयी दिशा मिलेगी। 

उन्होंने कहा आज बिहार ही नहीं पुरे देश में नरेद्र मोदी की लहर चल रही है। बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी। उन्होंने कहा की कड़ी मेहनत से विकास करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तक़दीर और तस्वीर बदल दी है। महिलाओं और छात्राओं के लिए उन्होंने कई योजनाओं की शुरुआत की है। जिससे बिहार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। नौकरियों में महिलाओं को जहाँ 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। वहीँ पंचायती राज संस्थाओं में उन्हें 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है। 

वहीँ छोटू सिंह ने कहा की सीएम नीतीश ने अपने 18 सालों के कार्यकाल में बिहार में सड़कों जाल बिछा दिया। लोगों को गांवों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने विकास के साथ भी सामाजिक क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा दिया है। उन्होंने राज्य में शराबबंदी लागू की है। जिससे राज्य में अमन चैन का माहौल है। वहीँ मुख्यमंत्री बाल विवाह पर रोक, दहेज़ उन्नमूलन और नशामुक्ति के लिए भी अभियान चलाया। जिसका असर यहाँ के लोगों पर पड़ा है।   

Suggested News