जदयू नेता छोटू सिंह ने मंजू सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा वे आजीवन अपने कर्तव्य के लिए समर्पित रही

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की 15वीं पुण्य तिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान जदयू नेता और बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्मपत्नी मंजू सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कंकड़बाग़ और हरनौत में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही कहा की मंजू सिन्हा एक धार्मिक, नेक और परम्पराओं का पालन करनेवाली महिला थी। 

छोटू सिंह ने कहा की मंजू सिन्हा पटना में शिक्ष‍िका के रूप में काम करती थीं। वह आजीवन अपने कर्म के प्रति समर्पित रहीं।2007 में वे हम सबों को छोड़कर इस दुनिया से चली गयी। आज भी उनका जीवन आम लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत है।