नीतीश सरकार के बहुमत हासिल करने पर जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने जताई ख़ुशी, कहा पूरी हुई बिहार के जनता की अपेक्षाएं
 
                            PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में बहुमत हासिल किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में इसे बिहार की जनता की जीत बताई है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।
साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जनप्रतिनिधियों एवं मुख्यमंत्री के पक्ष में वोट करने वाले नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिहार की जनता की जो अपेक्षाएं थीं वह आज पूरा हो गया।
पांडेय ने बिहार की जनता की जीत बताते हुए कहा कि सदन में बहुमत हासिल हो जाने से यह प्रतीत हो गया की बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था एवं निष्ठा के साथ समर्पित है।
पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अब बिहार के विकास कार्य में तेजी आयेगी। जनता में अपार खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बिहार में अब डबल इंजन की सरकार हो गयी है।
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                     
                    