बगहा में जदयू नेत्री पालक भारती ने किया भीम चौपाल का आयोजन, बिहार सरकार के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

BAGAHA : बगहा के लव कुश मीटिंग हॉल में जदयू नेत्री और पूर्व मुखिया पालक भारती के नेतृत्व में भीम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार के साथ एमएलसी भीष्म सहनी व बिहार सरकार के मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

दरअसल भीम चौपाल के आयोजन के लिए जेडीयू के केंद्रीय संगठन के दिशा निर्देश पर सूबे के सभी जिला व अनुमण्डल मुख्यालयों में भीम आर्मी संगठन को जोड़ने के लिए चौपाल के ज़रिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसकी आज पहली भव्य शुरुआत महात्मा गांधी की कर्मभूमि व महर्षि वाल्मीकि के तपोभूमि से की गई। 

Nsmch
NIHER

बताया जा रहा है कि इस भीम चौपाल का मक़सद संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारी है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के लोगों को जोड़ने और उनके अधिकार की चर्चा मुख्य विषय रहा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे बिहार विधान परिषद के उप सभापति महेश्वरी हजारी ने कहा कि बिहार में आज बदलाव की बयार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों के कारण दिख रही है। जहां पटना से महज़ 4 से 5 घंटे में सूबे के हर ज़िला तक पहुँचने की गुंजाइश है। दूसरा पूरे देश मे महिलाओं को आरक्षण देने का सबसे बड़ा काम बिहार की सरकार ने किया है। आगामी 14 अप्रेल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जयंती को बड़े पैमाने पर मनाने का भी संदेश दिया गया। जिसके पीछे 2024 और 25 के लिए अभी से तैयार होने का संदेश है।

बता दें कि यूपी औऱ नेपाल सीमा पर स्थित चम्पारण के बगहा में जदयू की ओर से अम्बेडकरवादी नेताओं का जुटान हुआ। इस दौरान भीम चौपाल के आयोजन में विधान परिषद उप सभापति महेश्वर हजारी ने हुंकार भरी औऱ विपक्ष पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं बाबा साहब द्वारा रचित भारतीय संविधान के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यहां सबसे पहले और सबसे ज्यादा आरक्षण दिये जाने की बात कही गई। क्योंकि बिहार में 50% आरक्षण के वज़ह से महिलाओं औऱ दलितों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हुई है।

भीम चौपाल में 01 वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार कुशवाहा व एमएलसी भीषम सहनी के साथ सैकडों नेता व महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना करते हुए उनके कार्यो के लिए आभार जताया।