बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदस्यता अभियानः JDU नेताओं का दावा- नीतीश कुमार की लोकप्रियता की वजह से सदस्यता के लिए लोगों में उत्साह

सदस्यता अभियानः JDU नेताओं का दावा- नीतीश कुमार की लोकप्रियता की वजह से सदस्यता के लिए लोगों में उत्साह

PATNA: जेडीयू का सदस्यता अभियान जारी है। पचास लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। 2024 और 2025 चुनाव को लेकर पार्टी सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है. पार्टी की ओर से 4 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्राथमिक सदस्य बना कर इसकी शुरुआत की गई। राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को टास्क भी दिया गया है. 

प्रदेश अध्यक्ष के हाथों सदस्यता का रिन्यूअल 

इसी कड़ी में आज जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने प्रदेश अध्यक्ष के हाथों पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण कराया ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सशक्त एवं लोकप्रिय जन नेता हैं जिसके चलते जदयू की सदस्यता ग्रहण करने हेतु लोगों का रुझान तेज है। ये बातें पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के हाथों पार्टी में अपनी सदस्यता का वर्ष 2022 - 2025 के लिए नवीनीकरण कराने के क्रम में कहीं। झा ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर स्तर तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने सभी राजकीय योजनाओं में यह सुनिश्चित किया कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम आदमी तक पहुँचे। 

प्रदेश सचिव रंजीत झा ने कहा कि देशवासियों का इच्छानुसार आने वाले समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विज़न में मुताबिक भारत का निर्माण होगा। झा ने यह भी कहा कि अपनी सदस्यता के नवीनीकरण के बाद वो नीतीश जी और पार्टी के हाथों को और मज़बूत करने में सारी ताक़त झोंक देंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की विकास यात्रा से समाज के सभी लोगों को अवगत करने हेतु भी सभी स्तर से प्रयास करेंगे।

Suggested News