बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव पर बोले जदयू विधायक गोपाल मंडल, कहा दोनों सीटें जीत रहा है महागठबंधन

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव पर बोले जदयू विधायक गोपाल मंडल, कहा दोनों सीटें जीत रहा है महागठबंधन

BHAGALPUR : आगामी 3 नवम्बर को मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराये जाएंगे। गोपालगंज और मोकामा में बीजेपी ने जहाँ अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीँ मोकामा सीट पर राजद ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 


गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन दोनों सीट जीत रही है। विधायक ने कहा कि चुनावी मैदान में बाहुबली नहीं है। बाहुबली जेल में है।

उन्होंने कहा कि लोग हमको दबंग कहते हैं। लेकिन वह दबंग नहीं है। वह वाजिब बात बोलते हैं। विधायक ने कहा कि महागठबंधन के बारे में किसी भी प्रकार की चिंता करने की बात नहीं है। गुजरे हुए बिहार को नीतीश कुमार ने सजाया है और विकास की रफ्तार यूं ही जारी रहेगा। 

विधायक ने कहा कि वे लोग जेपी जयंती मनाएंगे। रहा जे पी के गांव के विकास की बात तो नीतीश कुमार निरंतर लगे हुए हैं। विधायक ने तेजप्रताप को सत्संगी स्वभाव का नेता कहा और उनके मौजूदा प्रकरण से खुद को बचाते दिखे। विधायक ने कहा कि मुलायम सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। 

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 


Suggested News