विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए जदयू के विधायक, सामने आई पहली तस्वीरें

NEW DELHI : मणिपुर में जदयू के पांचों विधायक आज अधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर जदयू के पांच विधायकों को भाजपा में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी की गई। इस दौरान पांचों विधायकों के साथ संबित पात्रा भी मौजूद रहे। 

बिहार में जमकर हुआ है बवाल

इससे पहले जैसे ही जदयू के पांच विधायकों को भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई थी। बिहार की राजनीती में बवाल मच गया। भाजपा पर जदयू सहित राजद की तरफ से खरीद फरोख्त करनेवाली पार्टी करार दिया गया। साथ ही इसका परिणाम 2024 में देखने को मिलेगा। वहीं भाजपा की तरफ से पांचों विधायकों के भाजपा में शामिल होने को नीतीश कुमार की पलटीमार राजनीति को बताया गया है। भाजपा ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ने जो किया, उससे पांचों विधायक बेहद आहत थे। 

भाजपा की सदयस्ता लेने वाले जेडीयू विधायकों का नाम ये हैं।  केएच जॉयकिशन, एन सनाते,  मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे, थांगजाम अरूण कुमार शामिल हुए।