बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू के सांसद ने खोल दी नीतीश कुमार के विकास की पोल, कहा - बिहार में सिर्फ मजदूर मिलते हैं

जदयू के सांसद ने खोल दी नीतीश कुमार के विकास की पोल, कहा - बिहार में सिर्फ मजदूर मिलते हैं

BHAGALPUR :  भागलपुर सुलतानगंज अगुवानी पुल मामले मे बांका सासंद गिरधारी यादव का बयान शहर में तुल पकड़ने लगा है।वहीं 1 मई मजदुर दिवस के मौके पर अखिल भारतीय  विद्यार्थी परिषद  सुलतानगंज ईकाई के छात्र नेता सन्नी चौधरी ने बताया कि बांका सांसद गिरधारी यादव ने अगुवानी पुल दुर्घटना ग्रस्त होने पर पहली बार  निरक्षण करने पहुचने पर मीडिया कर्मियों के सवाल पर उन्होंने ने जबाब दिये कि   बिहार मे लेबर छोड़कर कुछ नहीं हैं।

सांसद गिरधारी यादव के यह भडकाऊ  बयान पर बांका सांसद  पर गुस्से कि लहर दौड गई हैं। जिस सांसद को बिहार के बारे में पता नहीं हैं कि बिहार में कितना कुछ हैं बिहार के लोग भारत के कोने अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बांका सासंद ने बिहार कि जनता की अवहेलना करते हुए बिहार में सिर्फ लेबर मिलने की बात कही।

बिहार में कोई कंपनी नहीं 

बांका सांसद ने बाहरी कंपनियो को पुल बनाने का ठेका दिए जाने को लेकर हो रहे विवाद पर कहा कि बिहार में कोई ऐसी कंपनी नहीं है, जिसे इतने बड़े पुल बनाने की जिम्मेदारी दी जा सके। इसलिए बाहर की कंपनियों को ठेका देना पड़ता है। बांका सांसद ने इस दौरान कहा कि विरोध जता रहे जनता से कहा कि वह कोई कंपनी का नाम बताएं, उस कंपनी को ठेका दे दिया जाएगा।

आपको क्यों चुना सांसद

अगर सब कुछ जनता ही खोजकर लाएगी तो बांका सांसदीय क्षेत्र से जीता कर केंद्र क्यों भेजा गया हैं।और बांका सांसद ने कहा कि  जो काम करते रहते हैं गडबड़ी  तो होती रहती हैं। इससे साफ जाहिर होती हैं कि पुल मे जो गडबड़ी हुई हैं उसकी जांच नहीं होगी।इस दौरान सागर कुमार उर्फ डीएम, भुषण यादव,अन्नु पाल,सिंपु पासी,मो. इफिताक इत्यादि शहर.के युवा मौजूद थे।


Suggested News