बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा के लिए खुद की 'बलि' नहीं देंगे जदयू सांसद महाबली सिंह, कहा तीसरी बार भी काराकाट से मौका देगी पार्टी

उपेन्द्र कुशवाहा के लिए खुद की 'बलि' नहीं देंगे जदयू सांसद महाबली सिंह, कहा तीसरी बार भी काराकाट से मौका देगी पार्टी

AURANGABAD : आज एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा के आने के बाद से इस बात की आशंका बनी हुई है कि काराकाट लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद महाबलि सिंह का टिकट कटने वाला है। जिसकी चर्चा आज चौक-चौराहों पर चल रही है। इस चर्चा को लेकर जब काराकाट सांसद महाबलि सिंह से इस बारे में बात किया गया तो वह अपने पिछले पांच साल में  काराकाट में हुए विकास कार्यों को गिनती करने लगे।

आज औरंगाबाद के जिला अतिथि गृह में आए काराकाट के सांसद महाबलि सिंह से जब पूछा गया की आपकी पांच साल में क्या उपलब्धि है। इस पर उन्होंने कहा कि हमारी 5 साल में क्या उपलब्धि है। सिर्फ काराकट की जनता ही नहीं देश की जनता जानती है। यहाँ की जनता हमें चुनकर इसलिए भेजती है की हम यहाँ की समस्यां को संसद में उठाये। यहाँ की समस्या को हमने पार्लियामेंट में उठाने का काम किया।

वहीँ गांवों को गोद लेने के सवाल पर महाबली सिंह ने कहा की हमने गाँव गोद नहीं लिया है। जिसने भी गाँव गोद लिया। उसका गोद सुना रह गया। पूरा काराकाट हमारे लिए गोद है। उनसे यह पूछा गया की चिराग पासवान एनडीए से नाराज चल रहे है। इस बिंदु पर उन्होंने बताया की चिराग पासवान नाराज नहीं है। वह तो मोदी का हनुमान है। सीट बंटवारे को लेकर थोड़ा उलझन चल रहा है। सब एक दो दिन ठीक हो जायेगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट  

Suggested News