बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में परिस्थितियों के कारण भाजपा के साथ गठबंधन करने को तैयार हुई जदयू : ललन सिंह

बिहार में परिस्थितियों के कारण भाजपा के साथ गठबंधन करने को तैयार हुई जदयू : ललन सिंह

BALIA : बिहार में भाजपा और जदयू के गठबंधन वाली सरकार में अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर मतभेद होते रहे हैं। जिसके कारण कई बार दोनों पार्टियों के संबंधों को लेकर सवाल उठते रहे हैं और उनके टूटने की संभावना भी जतायी जाती है। विशेषकर यूपी चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं हो पाने से जदयू का एक तबका नाराज है। इन सबके बीच अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ कर दिया है कि बिहार में भाजपा के साथ मौजूदा गठबंधन सिर्फ परिस्थिति के कारण है। 

ललन सिंह ने उक्त बातें बलिया में आयोजित चुनावी प्रचार के दौरान कहीं। पार्टी के विस्तार करने के इरादे से यूपी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे ललन सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा के साथ जदयू का गठबंधन परिस्थितिवश है। इसका मतलब यह नहीं कि हम कहीं भी चुनाव लड़ेंगे तो वहां भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। 

ललन ने कहा कि बिहार में हमारी गठबंधन की सरकार है पर नीतीश कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं करते। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि हम यूपी में भी नीतीश कुमार की ताकत को आगे बढ़ाएंगे। 

पांच सीटों पर जीत का भरोसा

ललन ने कहा कि यूपी चुनाव में पांच सीटों पर जदयू की जीत का परचम लहराएगा। जदयू 28 सीटों पर वहां चुनाव लड़ रहा। उन्होंने कहा कि अगर हम 2017 से ही प्रयास करते तो निश्चित रूप से 2022 का परिणाम और अधिक व्यापक होता। उन्होंने कहा कि2027 में जदयू यहां अप्रत्याशित मुकाम हासिल करेगी। इसके लिए पार्टी अभी से ही यहां काम शुरू कर देगी।


Suggested News